सरधना (मेरठ) सरधना स्थित संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को छात्रा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई । कॉलेज में बीए ,बीकॉम, बी, एड और एम,ए चार संकाय हैं । चारों संकाय से अलग-अलग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव ,उप सचिव कोषाध्यक्ष ,सांस्कृतिक समिति ,अनुशासन समिति ,गेम्स के प्रतिनिधियों को मतदान के द्वारा निर्वाचित किये गया थे। मंगलवार को उन्हें उनके पद और उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजली मित्तल और डॉक्टर निमिषा ने संयुक्त रूप से किया।
प्राचार्य डॉ क्रिस्टीना एवं अन्य शिक्षकों ने छात्राओं को बेजेस और लगाए गए। शपथ डॉक्टर अंजली मित्तल छात्र समिति की कोऑर्डिनेटर के द्वारा दिलाई गई । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आई एम एस गुरुकुल के फादर निलेश और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मूलचंद गुप्ता रहे । डॉक्टर अंजली मित्तल के द्वारा छात्राओं को छात्रा समिति क्यों बनाई जाती है, उस के क्या कार्य हैं और उससे क्या लाभ है इसकी जानकारी दी गई । डॉक्टर मूलचंद गुप्ता जी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप ही कल के नेता है और कॉलेज नेतृत्व की प्रथम पाठशाला है। बहुत से जो आज हमारे नेता है वह छात्र संगठन में रहे थे जो आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं । फादर नीलेश के द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आप लोग नेतृत्व की स्थिति में है ।आप में अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता ,सही और गलत की पहचान करने की क्षमता, सबको साथ लेकर चलने की क्षमता होनी चाहिए ।प्राचार्य डॉ क्रिस्टीना ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सब के कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और अब आप को कॉलेज के हित के लिए मिलजुल कर कार्य करना है। बी.ए. में गरिमा, बीकॉम में निहारिका, बी एड में नम्रता चौहान और एम ए से सारिका भाटिया ने अध्यक्ष पद की शापथ ग्रहण की। L कार्यक्रम में डॉ शुचि प्रकाश ,डॉक्टर सुषमा ,डॉक्टर विदुषी त्यागी ,डॉक्टर सारिका श्रीमती नीरू,कविता ,नीतू ,डॉक्टर राहत ,डॉक्टर राजेश्वरी, डॉक्टर महेश पालीवाल ,शीना, एंजलीना शिवानी ,मनु ,ज्योति ,पूजा शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment