सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना। ग्राम दबथुवा में घणघस खाप की एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें खाप चौधरी सुख्पाल सिंह ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनीष चौधरी को दबथुवा इकाई का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया।
    पंचायत के दौरान खाप चौधरी सुखपाल सिंह ने एकजुटता पर जोर देते हुए शराब, कन्या भ्रुण हत्या, लड़ाई-झगड़े जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया। साथ ही शिक्षा के प्रति जागृत रहने पर बल दिया। अध्यक्षता नफे सिंह हरियाणा व संचालन जगवीर सिंह ने किया। वीरेन्द्र सिंह, प्रवेश, मान सिंह, वीरपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह, डा. सतवीर सिंह, दर्शन पाल, अजय दबथुवा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts