सरधना से साजिद कुरैशी 
सरधना (मेरठ) क्षेत्रीय आर्य प्रचार समिति सरधना की एक अहम बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे समिति के सभी अंतरंग एवं साधारण सदस्य शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम गतवर्षों का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के पश्चात ठाकुर वेदराम सिंह आर्य की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष ओमवीर आर्य (पाथोली) , मंत्री विजयपाल आर्य (सलावा), कोषाध्यक्ष मा. जगदेव आर्य (कुशावली), मीडिया प्रभारी सचिन आर्य (सरधना), प्रचारमंत्री मदनपाल  आर्य को सर्वसम्मति से चुना गया। इस अवसर पर राकेश आर्य व हेमसिंह आर्य उपप्रधान, रविन्द्र आर्य व राजेन्द्र आर्य उपमंत्री, लेखा निरीक्षक हरिकृष्ण आर्य को सर्वसम्मति से चुना गया। युवा वैदिक विद्वान डॉ कपिल आचार्य को आर्यवीर दल अधिष्ठाता सर्वसम्मति से चुना गया। डॉ कपिल आचार्य ने  सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमे वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार में अपना शतप्रतिशत योगदान देने का प्रयास करना होगा। नई कार्यकारिणी में अंतरंग 12 सदस्य निश्चित किये गए  और साथ ही एक वर्ष तक होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई। इस अवसर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts