सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट सरधना (मेरठ) युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने 25 अक्टूबर को मेरठ के दबथुवा गाँव मे होने वाली जन आशिर्वाद सभा को सफल बनाने के लिए अहमदाबाद गॉंव में मीटिंग कर ज्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की। मीटिंग में बोलते हुए युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर व युवा जो कि हमारे देश की रीढ़ है तीनो ही सबसे ज्यादा पीड़ित है। संजय चौधरी ने सरकारी व्यस्थाओ की और निशाना करते हुए कहा कि आज पुलिस थाने व अस्पताल लूट के अड्डे बन चुके है। अधिकारी सुनने को तैयार नही है जिस कारण आम आदमी आज थाने में जाने से डरता है। सभी लोगो ने आने वाले विधानसभा चुनाव सरकार को वोट की चोट देकर उखाड़ फैकने की बात कही और माननीय जयंत चौधरी जी के हाथ मजबूत करने की बात कही। जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने नितिन तालियांन को जिला सचिव पद का नियुक्ति पत्र दिया। पूर्व छात्रसभा अध्यक्ष सी०सी०एस०यूनिवर्सिटी विजय राणा ने भारी से भारी संख्या में दबथुवा पहुंचने की अपील की। इस मौके पर भोपाल तालियांन, राजेन्द्र तालियांन, सतेंद्र तालियांन, अनिल, कपिल, ओमबीर, उदल, वीरपाल, समरपाल, अरुण, सतीश,आशीष, सागर, चाँदबीर, विकास आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment