------
सैनी धर्मशाला से हुआ बारात का शुभारम्भ
- मुख्य अतिथि संगीत सोम ने किया उदघाटन
देर रात रामतलीला मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई राम बारात
सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) बुद्धवार को सरधना में राम बारात बडे़ ही धूमधाम के साथ निकाली गई। सैनी धर्मशाला से शुरू हुई राम बारात का शुभारंभ सरधना विधायक संगीत सोम के द्वारा किया गया। राम बारात ने सुंदर झांकिया व बैंड बाजों के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। उधर, जगह-जगह भक्तों ने राम बारात का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई जगह आरती भी हुई। देर रात रामलीला मैदान में पहुंचकर बारात का समापन हुआ।
शाम करीब 4 बजे राम बारात का उदघाटन सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम ने फीता काटने के साथ आरती करके किया साथ ही राम लक्ष्मण व अन्य कलाकारों का तिलक व आरती की। बाद में बारात को नगर भ्रमण के लिए रवाना कर दिया गया। राम बारात सुंदर झांकिया, आधा दर्जन से अधिक बैंड बाजों व डीजे के साथ तहसील रोड, पुलिस चौकी बस स्टैंड, देवी मंदिर होते हुए पहले बालाजी गैस एजेंसी पर रुकी जहां बालाजी गैस एजेंसी के संचालक सुधांशु गोयल व उनके कर्मचारियों ने राम बारात का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया । इसके बाद ईश्वर नर्सिंग होम पर जाकर रुकी। यहां डा. सुनील त्यागी व उनके परिवार ने राम बारात का स्वागत किया और प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरित किया। बिनौली रोड गंज बाजार अशोक स्तंम्भ आदि मुख्य मार्गो से होते हुए पूरे नगर में घूमी। बैंड व डीजे पर बज रहे भक्ती संगीत ने नगर का माहौल पूरी तरह से भक्तीमय कर दिया। देर रात रामलीला मैदान में पहुंचकर बारात का समापन किया गया। समापन से पूर्व जगह-जगह बारात का भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रशेखर सोम, सचिन खटीक, विनोद सोम, सूर्यदेव त्यागी, पंकज जैन, सुशील कुमार एडवोकेट, मलखान सैनी, डा. देवेंद्र बंसल, मदन बंसल, नरेंद्र शर्मा, वीरेन्द्र सैनी, नीरज गुप्ता, मूलचंद, राजू सैनी, अजय त्यागी, शरद त्यागी, कर्ण गोस्वामी, मंगतपाल, सतीश वर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र जैन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे । राम बारात के दौरान सुरक्षा की द्रष्टि से भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात रहा।
No comments:
Post a Comment