सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) मेरठ करनाल मार्ग निर्माण में आ रही समस्याएं कम होने का नाम नही ले रही है। बुधवार को नानू गांव के ग्रामीणों ने गांव के बाहरी छोर पर बनने वाले अंडरपास के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खेत मे जाने के लिए लिए खेत मे ही छोड़ी गयी चकरोड को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी जबरन कब्जा कर अंडरपास बना रहे है। किसानों को अंडरपास बनाने के लिए ली जा रही जमीन का मुआवजा भी नही दिया जा रहा है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर बने गरीबो के आशियाने भी इसकी चपेट में आ रहे है। जिसके चलते गरीब ग्रामीणों सामने बेघर होने का भी संकट गहरा गया है। 
 नानू गांव निवासी चौधरी अमीर अहमद, महेंद्र, विपिन, सोनू,  योगेंद्र, सुनील, सतपाल, राहुल, बुद्धप्रकाश, धनराज ने बताया कि किसानों ने खेतो में जाने के लिए निजी जमीन पर चकरोड बनाई थी। इसके बाद उस पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने ईकड़ी सम्पर्क मार्ग से जोड़ते हुए काली सड़क बना दी। अब एनएचएआई के अधिकारी चकरोड की भूमि को बिना मुआवजा दिए घेरकर अंडरपास बना रहे है। अंडरपास की जड़ में सड़क के दोनों ओर बसे गरीबो के आशियाने भी आ रहे है। जिसके चलते गरीबो के सामने परिवार सहित रहने का संकट भी गहरा गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए समाधान न होने पर जल्द आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिकेत त्यागी के पिता और रालोद नेता शोहित त्यागी भी पहुंचे और जल्द अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महिलाओं सहित कई दर्जन लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts