लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका
 मुरादाबाद में हिरासत में लिए गए सचिन पायलट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तो दंगल से पहले ही हिंसा हो गई, लेकिन सरकार और विपक्ष के बीच घटना के बाद से ही कुश्ती जारी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद विपक्षी दलों में पहले पीड़ित और घटनास्थल तक पहुंचने की दौड़ रविवार से ही शुरू हो गई, जो आज बुधवार को भी जारी रही। पहले दिन रात में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर लखीमपुर के लिए रवाना हो गईं, लेकिन सीतापुर में रोक कर हिरासत में ले ली गईं।
लखीमपुर खीरी जाने के ऐलान के बाद बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट से लौटा दिया गया। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव लखनऊ में सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरे, जो हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिए गए। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी सीतापुर में हिरासत में ले लिए गए।
अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी लखीमपुर जाने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं। पहले इन्कार के बाद अब यूपी सरकार ने सभी दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। राहुल गांधी सीतापुर के पीएसी गेस्‍ट हाउस पहुंच गए। उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी मौजूद रहे। यहां से वह प्र‍ियंका वाड्रा के साथ लखीमपुर के ल‍िए रवाना हो गए।
इसी क्रम में लखीमपुर खीरी जा रहे कांग्रेस नेता सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद को मुरादाबाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।




छत्तीसगढ़ व पंजाब सरकार देगी 50-50 लाख रुपये की मदद

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में गाड़ी से कुचलकर मारे गए किसानों के परिवारों के लिए पंजाब और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की है। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
उन्होंने हिंसा के दौरान मारे गए पत्रकार के परिवारीजन को भी 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।




  छह दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलनः राकेश टिकैत

लखीमपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखीमपुर में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हम सरकार को छह दिन का समय दे रहे हैं, अगर लखीमपुर के किसानों की हत्‍यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
राकेश टिकैत ने लखीमपुर हाथीपुर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। टिकैत ने कहा, किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने वाले लोग बहुत ही खूंखार बदमाश हैं, जिन्हें आदमखोर कहा जा सकता है। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार से समझौता इस बात का हुआ है कि मंत्री अजय मिश्रा आरोपी हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाए। उनका बेटा 302 का मुख्य आरोपी है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। एक सप्ताह का समय दिया गया है, वरना यह आंदोलन जारी था और जारी रहेगा। हमारी दो ही मांगे हैं, पहली मंत्री का को बर्खास्त किया जाए और दूसरी उनके बेटे को जेल भेजा जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts