सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट सरधना (मेरठ) थाना सरधना क्षेत्र के गांव फरीदपुर में गर्भवती विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करदी गयी है। मायके वालों ने पति, सास व जेठ-जेठानी के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधायक संगीत सोम में कुटुम्ब का मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जनपद बुलन्दशहर थाना औरंगाबाद के गांव विसुन्धरा निवासी सतीश ने अपनी पुत्री शीतल का विवाह 15 मार्च 2021 को थाना साधना क्षेत्र के गांव आलमगीर फरीदपुर निवासी धर्मसिंह पुत्र स्वर्गीय साहब सिंह के साथ किया था बताया गया कि शादी के दौरान लगभग 25 लाख रुपए खर्च किए थे। बताया गया कि धर्म सिंह आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था जिसके चलते धर्म सिंह अपनी पत्नी श्रीमती शीतल पर मैं कैसे 2 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहा था। श्रीमती शीतल के भाई राजा पुत्र सतीश ने बताया कि 2 लाख की मांग पूरी ना होते देख शीतल के ससुराल वालों ने उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी है । राजा ने बताया कि उसकी बहन शीतल ने 6 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे उसे फोन किया था उस समय रास्ते नेटवर्क ना होने के कारण उससे बात नहीं हो पाई थी उसकी बहन उस समय कुछ बात बताना चाहती थी। लेकिन वह नहीं बता पाई थी । 6/ 7 अक्टूबर रात्रि मे मुझे सूचना मिली कि मेरी बहन शीतल को रात में किसी समय उसके पति धर्मसिंह पुत्र साहब सिंह व उसकी सास श्रीमति मंजू देवी जेठ मोनू व जेठानी ने दहेज के लिए गला घोट कर मार दिया है। जिसके बाद में अपने परिजनों के साथ अपनी बहन शीतल की ससुराल पहुंचा जाकर देखा तो उसकी बहन मरी पड़ी थी उसके गले पर चोट के निशान थे। जिसके बाद थाना पुलिस को इस संबंध में बताया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखते ही आरोपी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए । पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है ।पुलिस ने राजा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि मृतका शीतल 4 माह की गर्भवती थी। बताया गया कि मामला भाजपा विधायक संगीत सोम के कुटुंब से जुड़ा है।
No comments:
Post a Comment