प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए कर रही कार्य-मा0 सांसद राजेन्द्र अग्रवाल
सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियो ने नवविवाहित दंपत्तियों को दी बधाई व आशीर्वाद
 मेरठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज भगवती फार्म हाउस गढ़ रोड़ मेरठ में सभी वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यता एवं परम्परा व रीति-रिवाज के अनुसार समाज में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए जिला प्रषासन द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम भगवती फार्म हाउस गढ़ रोड़ मेरठ में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर कुल 32 जोड़ो को सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 13 हिन्दु एवं 19 मुस्लिम जोडे सम्मलित हुए।



विवाह समारोह में मुख्य अतिथि सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का सामाजिक व आर्थिक उत्थान कर रही है तथा आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियो व उनके परिवारों के कल्याणार्थ भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा गरीब व्यक्तियों की कन्याओ के विवाह के लिए प्रारंभ की गयी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब तक हजारो जोड़ो का विवाह प्रदेश में हुआ है। उन्होने सभी नवविवाहित दंपत्तियों को बधाई दी व आशीर्वाद दिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुष्ताक अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विवाह के दौरान उपहार स्वरूप प्रत्येक कन्या को 35000/- रुपये की धनराषि एवं 10000/- रुपये का सामान दिया गया। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की देख-रेख में व्यवस्थित ढंग से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 32 शादियाँ सम्पन्न करायी गयीं। मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रति जोड़ो रुपये 51000/- की दर से 32 जोड़ों पर कुल 16.32 लाख रुपये की धनराषि व्यय की गयी।
इस अवसर पर मा0 सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल, मा0 विधायक किठौर श्री सत्यवीर त्यागी, ग्राम प्रधान व मा0 जनप्रतिनिधि, ए0सी0एम0, बीडीओ, अधिषासी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts