सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) थाना सरधना क्षेत्र के जुल्हेड़ा गांव के जंगल मैं चोरों ने आधा दर्जन नलकूप ओवर धावा बोलकर वहां से हजारों का कीमती सामान चोरी कर लिया है बताया गया कि चोर इस जंगल के नलकूपों को कई बार अपना निशाना बना चुके हैं और किसानों को भारी नुकसान पहुंचा चुके हैं जिसकी शिकायत पहले भी किसानों ने थाना पुलिस से की है इस घटना के बाद भी पीड़ित किसानों ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में दहशत का माहौल है । गांव जुल्हेड़ा के जंगल में बीती रात चोरों ने किसान नवीन त्यागी, सत्यवीर, कृष्णदत्त, कर्ण सिंह, सुखवीर त्यागी व श्याम सिंह के नलकूपों की छत उखाड़कर व कुंबल करके स्टार्टर, केबिल, कटआउट व ऑपरेटर समेत काफी समान चोर चुरा ले गए। इसके अलावा खिर्वा गांव के जंगल में किसान जमालुद्दीन के नलकूप पर भी चोरों ने इसी तरह वारदात को अंजाम दिया गया है। सभी किसानों ने घटना की शिकायत थाना पुलिस से की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts