सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) गुरुकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर वैश्य पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन सरधना नगर के रामलीला रोड स्थित रघुवीर सदन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश) व सरधना विधायक संगीत सोम रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है अगर संगठन मजबूत है तो हम किसी भी कार्य को आसानी से कर सकते हैं और करा सकते हैं उन्होंने वैश्य समाज को और अधिक संगठित करने पर बल दिया।
सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि वैश्य समाज देश का बहुत मजबूत समाज है । वैश्य समाज का मुझे हमेशा सहयोग मिला रहा है । और पूरा विश्वास है भविष्य में भी मिलता रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्य से भी लोगों को अवगत कराया । उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म कर दी गई है । आज बहन बेटियां सुरक्षित है । उन्होंने सरधना क्षेत्र में अपने द्वारा कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया । 
समारोह गौरव के रूप में अमित अग्रवाल प्रदेश (संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ) पवन मित्तल (कोषाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ) जेपी गुप्ता (का.का. अध्यक्ष, वैश्य मंच मेरठ) देवेंद्र गोयल (राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य शक्ति वाहिनी) नीरज मित्तल (उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ) श्रीमती पूजा बंसल पश्चिम प्रदेश कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा) विनय कुराली (वरिष्ठ बसपा नेता मेरठ) पदम सैन मित्तल (जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन) अनुज मित्तल (महामंत्री मेरठ महानगर व्यापार प्रकोष्ठ) विशाल गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर एस वी फूट्स सरधना) नीरज गुप्ता  (मैनेजिंग डायरेक्टर सरधना पेपर मिल) मुकेश बंसल (राष्ट्रीय महामंत्री वैश्य शक्त वाहिनी) अजय मित्तल (प्रमुख समाजसेवी) आदि रहे। वैसे मंच अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता कोषा अध्यक्ष प्रदीप मित्तल महामंत्री अंबुज प्रकाश सह महामंत्री उत्तम गुप्ता आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज बंसल ने किया ।
 इस अवसर पर हिमांशु गोयल मनोज बंसल सत्य प्रकाश गुप्ता तेजस्वी भगवान मित्तल मूलचंद गुप्ता गौरव गुप्ता प्रदीप बंसल मुदित माहेश्वरी उज्जवल मित्तल आशीष गुप्ता प्रदीप मित्तल ललित गुप्ता मनोज बंसल सुनील गुप्ता सुशील गुप्ता उज्जवल गुप्ता मुकेश गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts