सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट सरधना (मेरठ) मरहूम आग़ा खालिद शाह की याद में अज़ीमुश्शान मुशायरा10 अक्टूबर 2021को रात्रि 8 बजे मोहल्ला कमरानवाबान स्थित आग़ा खालिद शाह की कोठी में आयोजित किया जायेगा । यह जानकारी मरहूम आगा खालिद शाह के बेटे कन्वीनर मुशायरा आगा मोहम्मद अली शाह ने दी। उन्होंने बताया कि मुशायरे की सदारत नगर के पूर्व चेयरमैन निज़ाम अंसारी करेंगे, मेहमाने खुसूसी अतुल प्रधान, (प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी, सरधना विधानसभा) रहेंगे, शमा रोशन पूर्व विधायक योगेश वर्मा करेंगे। रौनक-ए-महफिल हाजी अकबार चौधरी, सैय्यद मुमताज अली, मेराज महलका (सरधना धानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सपा) मौलाना इबादुर्रहमान कैली, रहेंगे। मेहमान-ए-एजाज़ी के तौर पर सपा नेता मंजूर मलिक सरधना, सपा के सरधना नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुहेल शाह एडवोकेट,व गुलज़ार जिगर देवबन्दी संयुक्त रुप से करेंगे । मुशायरे में शायर काविश रदौलवी, खुर्शीद हैदर, शकील सिकन्द्राबादी, नफीस देवबन्दी, रामगोपाल भारतीय, ईश्वर चन्द गम्भीर, इसरार मेरठी, पैकर पानीपति, वसीम झिन्झानवी, जमील मेरठी, आमिर मेरठी, सफदर लावड़ी, कारी मुजम्मिल, सईद कुरैशी सरधनवी, अकरम गाजियाबादी, मोहतरमा सुल्तान जहाँ बरेलवी, मोहतरमा रूबिया खान हाथरसी, आदि शिरकत करके अपना कलाम पेश करेंगे ।
No comments:
Post a Comment