मेरठ। थाना सदर बाजार क्षेत्र के बेगमपुल पर शुक्रवार को बच्चे को ट्यूशन से लेकर लौट रही महिला के साथ दबंगों ने की मारपीट और छेड़छाड़।

कर डाली। विरोध करने पर  कार सवार दबंगों ने बाइक को टक्क्र मारते हुए।महिला और उसकेभांजे के साथ मारपीट की। मारपीट  करने वाले अपने को सत्ताधारी पाट्र्री का बता रहे  है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने मेंं जुटी है। वही वीडियो वायरल होने से पुलिस भी एक्शन में आ गयी है। 




 दरअसल महिला अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बेटे को टयूशन से लेने के  लिये गयी थी। जैसे ही बाइक बेगम पुल के पास पहुुंची तभी पीछे अल्टों में आ रहे दंबगों ने बाइक  के पीछे बैठी महिला से छेडछाड आरंभ कर दी। इस पर महिला व उसके भांजे ने विरोध किया तो दबंगो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पर कार से उतरे युवको  ने अपने को सत्ताधारी पार्टी का बताते हुए ईंट से महिला व उसके भांजे पर प्रहार किये।  इस पर दबंग का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने ईंट से बाइक पर कई वार करते हुए बाइक को जमीन पर गिरा दिया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति भी मौके पर पहुंचा तो उसके  साथ भी दंबगों द्वारा बदसलूकी गयी।  मौके पर पहुुंची पुलिस ने किसी तरह दबंग को महिला व उसके भांजे से अलग किया। इसी बीच घटना की कवरेज कर  रहे  मीडिया कर्मी के सामने भी दबंगमहिला व उसके पति केा जान से मारने की देता हुआ  नजर आया।यह  स्थिति तब है  जब योगी सरकार महिला  सशक्तिकरण करने के  लिये मिशन शक्ति के तहत बडे पैमाने पर कार्यक्रम  का आयेाजन कर रही है। ऐसे लोगों योगी की इस योजना का पलीता लगाने से  बाज  नहीं आ रहे है। वीडिया वायरल में दबंग सरेआम महिला को गाली देता व बाइक को तोडता दिखाई दे रहा है। वही पुलिस दबंग के  साथ खडी होती दिखाई दी।  


No comments:

Post a Comment

Popular Posts