आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा मामलो का निस्तारण
मेरठ। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ श्री फूलचन्द पटेल के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर आने वाली आम जनता को जागरूक किये जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामलो का निस्तारण किया जा सके।
उन्होने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज पुलिस लाईन मेरठ में स्थित परामर्श केन्द्र थाना महिला थाने पर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उक्त अभियान के अन्तर्गत थाने पर आने वाली आम जनता को उनके अधिकारो तथा कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। आपसी विवादो को सुलह समझौते एंव लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण के लाभ आदि के बारे में भी बताया गया कि क्योंकि सुलह समझौते के आधार मामले के निस्तारण से समय तथा पैसे की बचत होती है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद मेरठ मे रहने वाली जनता के लिए विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जायंेगा तथा उनको उनके अधिकारो एवं कर्तव्यों के बारे में भी बताया गया ताकि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारो एंव कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान प्राप्त हो सके।
उन्होने बताया कि किसी व्यक्ति को कोई वैवाहिक समस्या है तो वह भी अपना प्रार्थना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है ऐसे प्रार्थना का निस्तारण प्री-लिटीगेंशन स्तर निस्तारण किया जायेंगा। उन्होने बताया कि प्रत्येक लाॅ काॅलेज मे लीगल एड क्लीनिक स्थापना कर दी गयी है वहां पर भी निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मोनिका जिन्दल द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष मोनिका जिन्दल आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment