मृतक युवक की मां ने अपने बहनोई व उसके दो पुत्रों को नामजद करते हुए मुकदमा लिखाया
सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) रिश्तेदारों के रोज-रोज के टॉर्चर से परेशान होकर मोहल्ला भटवाड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतक की मां ने रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।
दरअसल यह मामला "सरधना में गायब हुए मुजफ्फरनगर का युवक" प्रकरण से जुड़ा है। मुजफ्फरनगर के लोग रोज-रोज अंकित के पास आते थे और अपने लापता भाई को खोजने के लिए कहते थे। इसके अलावा वह अंकित की बहन से अपने भाई के नाजायज संबंध भी बताते थे, जिस वजह से अंकित परेशान था। उसी के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला को समाप्त कर लिया ।
चार दिन पूर्व जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा के रहने वाले राकेश गौतम पुत्र नत्थन ने बताया था कि उसका पुत्र विक्की गौतम 24 सितंबर को सरधना में अपनी मौसी श्रीमती शर्मा देवी पत्नी बृजेश कुमार के यहां आया था। बताया गया था। बृजेश की पुत्री प्रीति ने विक्की को फोन करके सरधना बुलाया था । 24 सितंबर की रात्रि 08:30बजे बिक्की की साली मीनाक्षी की उससे फोन पर बात हुई थी जिसमें विक्की ने अपनी मौसी के लड़के अंकित के पास सरधना होना बताया था। जिसके बाद से विक्की घर नहीं पहुंचा । विक्की के पिता का आरोप था कि विक्की का उसकी मौसी श्रीमती शर्मा देवी की पुत्री प्रीति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसने आशंका जताई कि प्रीति के भाई अंकित ने अतुल व एक अज्ञात के साथ मिलकर विक्की को गायब किया है विक्की के पिता ने उसकी हत्या किए जाने की भी आशंका जताई थी जिसके चलते उक्त आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी । पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। जिसके चलते आरोपी अंकित पुत्र बृजेश ने अपनी बहन पर लगे अवैध संबंध के आरोप व खुद पर मौसेरे भाई को गायब करने के मामले को बर्दाश्त नहीं कर सका और खुद का उत्पीड़न होते देख उसने मंगलवार को विशाला पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया हालत बिगड़ने पर अंकित को उसके परिजन अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मृतक अंकित की मां श्रीमती शर्मा देवी ने मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा के रहने वाले अपने बहनोई राकेश पुत्र नाथन व उसके पुत्र अंजू गौतम व अंकुर गौतम को अपने पुत्र की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने श्रीमती शर्मा देवी की तहरीर पर धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

No comments:
Post a Comment