सरधना (मेरठ) पुलिस में जाने की तैयारी कर रही एक युवती दौड़ लगाने के लिए सुबह घर से निकली थी वापस नहीं लौटी जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की युवती के पिता ने गांव के ही 3 लोगों पर अपनी पुत्री को ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उसकी पुत्री पुलिस में जाने के लिए तैयारी कर रही थी । उसी के चलते सुबह दौड़ लगाने के लिए निकली तो वापस नहीं लौटी।  उसकी तलाश की गई तो गांव में कुछ लोगों से बात की गई। जिसके बाद युवती के पिता ने गांव के ही तीन युवकों पर उसकी पुत्री को ले जाने  की आशंका जताई। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ अपनी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है । पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts