मेरठ -मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में  आशा संगिनी का  परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित 1 दिवसीय FPLMIS सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ | जिसमें 12 ब्लॉक से चिन्हित 35 आशा संगिनियों ने प्रतिभाग किया | इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समस्त आशा द्वारा परिवार नियोजन गर्भ निरोधक सामग्री का FPLMIS सॉफ्टवेयर के माध्यम से इंडेंट एवं स्टॉक अपडेट किया जा सके , जिससे समय पर आशाओं को लाभार्थियों को वितरण हेतु गर्भ निरोधक सामग्री प्राप्त  हो सके |

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डॉ० पूजा शर्मा, मंडलीय FPLMIS मैनेजर  अखिलेश , जनपद FPLMIS मैनेजर  हुसैन , UPTSU से परिवार नियोजन विशेसज्ञ  जितेन्द्र ने प्रतिभाग किया |

No comments:

Post a Comment

Popular Posts