मेरठ ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उ0प्र0 लखनऊ के पत्र के क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 5000 नवीन एएनएम (संविदा) भर्ती हेतु अभ्यर्थियों द्वारा राज्य स्तर के माध्यम से दिनांक 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक किये गये आवेदन के अंतर्गत जनपद मेरठ में 15 संविदा एएनएम के पदो के सापेक्ष प्राप्त 861 अभ्यथिर्यो के आवेदन में संलग्न शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेखो का डाक्यूमेन्ट वेरीफिकेशन प्रोसेस दिनांक 07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद मेरठ में प्रातः 11.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक किया जाना है। उन्होने बताया कि प्रत्येक दिन केवल 250 टोकन ही वितरित किये जायेंगे। अभ्यर्थी अपने समस्त मूल अभिलेखो की स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ में लाये।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts