जनसंख्या असंतुलन से भारत गृह युद्ध की ओर 

सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) कई-कई बीवियों और उनसे आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति पर अति शीघ्र रोक लगाने की आवश्यकता है उक्त उदगार जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने देवी मन्दिर सभा भवन में आयोजित सभा में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि देश में आठ-आठ बच्चे पैदा करने की प्रवृत्ति के कारण जनसंख्या का असंतुलित और अनियन्त्रित विस्फोट हो रहा है। जिससे देश में बेरोजगारी, गरीबी, लूट डकैती, हत्या, कुपोषण बढ़ रहा है।

अनिल चौधरी ने कहा है कि भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है। जबकि आबादी के अनुपात में उसका भू-भाग बहुत कम है। यानि लगभग 2.4 प्रतिशत और जल 4 प्रतिशत यही कारण है कि सरकार के तमाम उपायों के बावजूद भी देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा है कि देश के इस गंभीर विषय पर सभी राजनैतिक दलों को एकजुट हो जाना चाहिए और जो भी दल जनसंख्या नियन्त्रण कानून का विरोध करेगा देश की जनता उसका सफाया कर देगी देश की जनता में इस विषय को लेकर एक अन्डर करन्ट चल रहा है। जो कि दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मुगल व मुस्लिम शासको पर भी जमकर प्रहार किए और उनका इतिहास बताया।

उन्होंने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन पूरे उत्तर प्रदेश भर में प्रत्येक जिले व तहसील में जनसंख्या अभियान चलाकर लोगों को एकजुट कर रहा है। प्रदेश की बड़ी सभाओं में संगठन के मुख्य संरक्षक इन्द्रेश कुमार जी भी भाग लेंगे। देश की आन्तरिक स्थिति पर बोलते हुए संगठन की राष्ट्रीय संयोजक और कश्मीरी विस्थापित ममता सहगल ने कहा है कि जातिवाद की गहराती जड़े देश के लिए खतरनाक है। भारत को अखण्ड भारत बनाना है और हिन्दू संस्कृति को विश्व का मार्ग बनाना है तो जातिवाद से ऊपर उठना होगा। कण-कण में श्रीराम को खोजने वाली संस्कृति को आपस में वैमनस्य समाप्त करना होगा।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता जुल्हेड़ा के पूर्व प्रधान सुखबीर त्यागी ने की तथा संचालन संचालन राष्ट्रीय महासचिव संजय त्यागी ने व जिलाध्यक्ष चहन सिंह बालियान ने संयुक्त रुप से किया।

कार्यक्रम संयोजक जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष नवीन त्यागी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर  संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी रविन्द्र गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र नीलकंठ ने बताया है कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह संगठन की रैलियों व सभाओं में तो मौजूद रहते ही हैं। कई वर्षों से संगठन के लोगों के साथ-साथ गांव-गांव प्रवास भी कर रहे हैं। 

कार्यक्रम में डॉक्टर सुनील त्यागी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम, भाजपा पिछड़ा मोर्चा  नगर अध्यक्ष तेजवीर प्रजापति, मनोज गिरी, झिटकरी पूर्व प्रधान अशोक चौधरी, अतुल कुमार जैन, मुकेश प्रधान, पवन त्यागी, प्रदीप सोम, आशीष सिंह, अनीष चौधरी, डॉ० गौरव दत्ता, भोपाल सिंह प्रधान, राजेन्द्र गोयल, सोमपाल सिंह, किशोर पहाड़ी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts