मेरठ । वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिरूद्ध त्यागी के मयूर विहार स्थित आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश भर में शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी ने प्रदेश को लेकर सात प्रतिज्ञा ली है। प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उन्हें पूरा किया जाएगा। जो किसानों, युवाओं.बेरोजगारों, छात्र.छात्राओं से संबंधित है। वक्ताओं ने कहा कि इन्हीं प्रतिज्ञाओं को जन.जन तक पहुचाएंगे। बैठक में सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से लगने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आहवान किया। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी, वरिष्ठ कांग्रेसी आशा राम, आदित्य शर्मा, सतीश शर्मा, दिनेश अग्रवाल, दिनेश मोहन शर्मा, राजीव गौड़, हेमचन्द्र ठेकेदार, एडवोकेट अजय त्यागी, जेपी शर्मा, डॉ. जेके शर्मा, अनिल अरोरा, सलीमुद्दीन शाह, रोहित गुर्जर रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts