महिला कांस्टेबल व डीएसपी हीरालाल सैनी बर्खास्त
छह साल के बेटे के सामने की थी अश्लील हरकतें
जयपुर (एजेंसी)। बीते दिनों राजस्थान के अजमेर से सामने आए अश्लील वीडियो के बाद महिला कांस्टेबल और डीएसपी हीरालाल सैनी को बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय की संतुति के बाद की गई है।
बता दें, अजमेर के ब्यावर से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें डीएसपी हीरालाल सैनी के साथ एक महिला कांस्टेबल स्वीमिंग पूल में नहाती हुई दिख रही थी। हैरान करने वाली बात यह है कि स्वीमिंग पूल के बाहर महिला कांस्टेबल का छह साल का बेटा भी था। इसके बावजूद दोनों उसके सामने अश्लील हरकतें कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद डीएसपी हीरालाल सैनी को नौ सितंबर को और महिला कांस्टेबल को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

No comments:
Post a Comment