जेल की बैरक में गमछे से लगाई फांसी
गुरुग्राम (एजेंसी)।हरियाणा के गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क में चार लोगों की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली है। सोमवार देर रात रिटायर्ड फौजी ने अपने बैरक में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गुरुग्राम में बीती 24 अगस्त को 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल हुई थी।

No comments:
Post a Comment