मेरठ। रैपिड एक्शन फोर्स की 29वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर मेरठ में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहे। उन्होंने कहा की आरएएफ ने पूरे देश में अपना नाम स्थापित किया है। जनता के बीच अपना भरोसा कायम किया है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक में अपना नाम चमकाया है। अपनीएक कार्यपद्धती, क्षमता, श्रेष्ठा और धैर्य के साथ विशेष योगदान दिया है।

जम्मू कश्मीर में तो आरएएफ का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है। केरल की बाढ़ मे आगे आकर लोगों की जान बचाई है। आज पूरे देश में आरएएफ की 15 बटालियन है। एनडीआरएफ की तर्ज पर भी आगे काम करेगी। दंगों के अलावा आज जब भी देश में कहीं भी कानून व्यवस्था के लिए फोर्स की जरूरत पड़ती है, तो सबसे पहले राज्य पुलिस के साथ आरएएफ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती है।

आज लोगों को विश्वास हो गया है कि आरएएफ के आते ही वह सुरक्षित है। किसी भी शहर, राजधानी या राज्य में जब भी जरूरत पड़ी है तो जवानों ने तत्परता के साथ किसी भी स्थिति पर नियंत्रण पाया है। आधुनिक तकनीक के साथ पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक में भीड़ नियंत्रण में दंगा नियंत्रण करने के लिए प्रशिक्षण दे रही है।

रैपिड एक्शन फोर्स की 29 वीं वर्षगांठ के मौके पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ बटालियन के साथ अलग-अलग वाहनियों की एक एक टोली शामिल रही। सबसे आगे महिला जवानों की टोली अनुशासन के साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर चली। इस दौरान आरएएफ के वज्र शामिल किए गए। दिखाया गया कि यही वह ताकत है जिसने देश मे आरएएफ को ख्याति दिलाई है। इन्हीं संसाधनों की मदद से भीड़ हिंसा और दंगा नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभाई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts