मोदीनगर 15 अक्टूबर । भोजपुर स्थित गदाना गांव में रामकिशन के निवास पर भोजपुर महिला मोर्चा मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष अलका चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह रही। सर्व प्रथम गदाना निवासियों ने महिला मोर्चा की टीम का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक का मुद्दा आने वाले 2022 के चुनाव का रहा। जिसमें जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा ने वहां के निवासियों से ज्यादा से ज्यादा भाजपा को समर्थन देने के लिए कहा। भोजपुर महिला मंडल मोर्चा ने वहा के निवासियों की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द उनका समाधान करने की बात कही। भोजपुर महिला मंडल मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। बैठक को सफल बनाने में भोजपुर महिला मंडल मोर्चा की टीम का विशेष योगदान रहा। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts