आरोपी ने ई.रिक्शा चालक और राहगीर को मारी गोली

मेरठ।  थाना लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली छह में मंगलवार को  ई.रिक्शा से कुत्ते को टक्कर लगने पर सुबह बवाल हो गया। स्थानीय युवक ने ई.रिक्शा चालक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसमें ई रिक्शा चालक और एक राहगीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अहमद नगर गली नंबर. 3 निवासी शमशाद मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपनी ई.रिक्शा लेकर गली नंबर. 6 से निकल रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ते को ई.रिक्शा का पहिया लग गया। स्थानीय युवक हाशिम ने इस बात को लेकर विरोध किया और शमशाद से कहासुनी हो गई। हाशिम ने इस दौरान पिस्टल से अंधाधुंध गोलीबारी की। फायरिंग में शमशाद और एक राहगीर सरफुद्दीन को पैर में गोली लगी है। फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गोलीबारी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर दौड़ी। इस दौरान घायल शमशाद और सरफुद्दीन को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। आरोपी हाशिम मौके से फरार हो गया है। पुलिस फिलहाल मामले में छानबीन में जुटी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts