दो दिन के अंदर तीसरे सीनियर खिलाड़ी ने दिया झटका
नई दिल्ली (एजेंसी)।भारतीय हॉकी को दो दिन में तीसरा झटका लगा है। टीम के एक और स्टार अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम की तरफ से फॉरवर्ड में खेलने वाले 32 वर्षीय सुनील ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से इस बारे में जानकारी दी। 
उन्होंने एक लंबी और भावुक पोस्ट लिखकर अपने हॉकी करियर और भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। साल 2007 में सीनियर टीम से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सुनील दो ओलंपिक का हिस्सा रहे। उन्होंने 2012 लंदन और 2016 में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन वह टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts