मेरठ। गांधी एव शास्त्री जंयती के अवसर पर गढ रोड स्थित राम सहाय इंटर कालेज में एक दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे राम सहाय की जूनियर व सीनियर टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आईएएस अशोक जोयल ने किया। प्रतियोगिता में जिले की 10 टीमों ने शिरकत की। अंडर12 में रामसहाय इंटर कालेज प्रथम स्थान पर रहा दूसरा स्थान सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर रहा। तीसरे स्थान पर प्रज्ञान इंटरनेशनल स्कूलरहा। अडंर -19 में राम सहाय इंटर कालेज प्रथम स्थान पर रहा। दूसरा व तीसरा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर व पीजीएम इंटरनेशन का रहा। प्रतियोगिता के समापन पर क्रीडाभारती के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रथम स्थान पर आने वाली टीमों को 2100-2100 नक द पुस्कार स्वरूप दिये। इस मौके पर रजनीश त्यागी अध्यक्ष राम सहाय इंटर कालेज, प्रधानाचार्य सुखनंदन त्यागी, अशोक त्रिपाठी, संजय भारद्वाज, सुक्रमपाल,मनोज कन्नोजिया आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूुमिका योगेश बौध, जयप्रकाश, प्रिया शर्मा राशि का व सोहनपाल ने निभायी।
No comments:
Post a Comment