मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर  जि़ला व महानगर कांग्रेस कमेटी  द्वारा संयुक्त रूप से बुढ़ाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर दोनों भारत के महान सपूतो की फ़ोटो पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उनको स्मरण कर नमन किया। दोनों अमर सपूतो ने जीवन पर्यन्त अपना अमिट अमूल्य योगदान दिया।

            अहिंसा के पुजारी भारत रत्न राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत को आज़ादी दिलाई। गांधी जी ने स्वेदशी पर बल दिया जिससे देश मे आत्मनिर्भरता बढ़ी। स्वच्छता पर जोर दिया। जिससे स्वास्थ्य व पर्यावरण सही रहे। सर्वोदय को आगे बढाया, जिससे सार्वभौमिक विकास व शोषण से मुक्त समाज का विकास हो। महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए विभिन्न आंदोलन जिसमे चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन,दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, नारी सशक्तिकरण, छुआछुत आदि चलाये। गांधी जी कर्म में विश्वास रखते थे। सत्य व अहिंसा उनका प्रमुख विचार था।महात्मा गांधी के विचार आज के आधुनिक समय मे और भी प्रसांगिक है। पूरा विश्व उनके विचारों को अग्रणी मानकर आगे बढऩा चाहता है।

सादगी व ईमानदारी के प्रतीक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी लोगो के दिलो में बसते है। Óजय जवान जय किसानÓ उनका ही नारा था। उन्होंने देश मे सादगी की मिसाल पेश की। दोनों ही का जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, आशा  राम , महानगर उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अखिल कौशिक, जि़ला प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, योगी जाटव, अनिल शर्मा, हरीश त्यागी, रोबिन नाथ गोलू, महेंद्र गुर्जर, आस्था वर्मा, हनीफ क़ुरैशी, नफीस सैफ़ी, दुष्यंत सागर, पीटर हैरिसन, सुरेंद्र फौजी, तेजपाल डाबक़ा, अनिल प्रेमी,खलील खान,खुशपाल यादव, महावीर शर्मा, सतेंद्र लोधी, कपिल शर्मा, रामसिंह वरुण, मोहम्मद जफ़र एडवोकेट, नईम राणा, राकेश शर्मा सुनील दास आदि रहे। 

ग्रामीण क्षेत्र में याद किये गये दोनो महापुरूष 

 दो अक्टूबर को गाधी व शास्त्री जंयती पर ग्रामीण क्षेत्र  में याद किये गये । परीक्षितगढ के  बढला १२ में गांधीव शास्त्री जंयती पर हस्तिनापुर के संभावित  विधानसभा प्रत्याशी आशा राम ने चौधरी संदीप सिंह, मनवर सिंह, राजपाल सिंह,  निशांत  कुमार ,अमित  कुमार ,अरविन्द  कुमार,  गोलू, सार्थक ,अनुज आदि के साथ गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि  अर्पित की। आशा राम ने कहा कि गांधी जी कर्म में व शास्त्री लोगों केदिलों  बसते है । दोनो महापुरूषों की आज भी दुनिया कायल है । 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts