पुलिस ने जताई दुष्कर्म की आशंका


मेरठ
।थाना खरखौदा के चंदसार-बिजौली मार्ग पर देर रात अज्ञात बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का शव संपर्क मार्ग स्थित एक खेत में टयूबवैल पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। 

 गांव फफूंडा निवासी किसान अमित आज सुबह अपने खेत पर लगे टयूबवैल को चलाने के लिए पहुंचा तो वहां पर  एक महिला का शव पड़ा हुआ था। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने देखा कि महिला को गोली लगी हुई थी और शव के आसपास खून पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव में दी। जिससे बाद मौके पर ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची थाना खरखौदा पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल से 315 बोर के दो खाली खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। महिला को दो गोली मारी गई हैं। एक गोली महिला के चेहरे पर तथा दूसरी गोली सीने पर सटाकर मारी गई है। महिला के दाहिने हाथ में टांके भरने का निशान हैं और हाथ में कलावा बंधा हुआ है।

महिला की हत्या की सूचना के बाद अधिकारियों ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर भेज दिया। दोनों ने मौके से सबूत एकत्र किए हैं। स्क्वायड डॉग से भी टीम ने जांच कराने का प्रयास किया। सूचना पर गांव फफूंडा, बिजौली, धनोटा व चांदसारा सहित कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts