देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि दो दिन पहले बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। इसी के बाद उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज हो गईं थी।
बता दें कि बेबी रानी मौर्य ने 27 अगस्‍त 2018 को उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली थी। अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद उन्‍होंने आज आठ सितंबर को पद से इस्‍तीफा दे दिया। बेबी रानी मौर्य उत्‍तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं।
हाल ही में बेबीरानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। महिलाओं को राजभवन से जो बेहतर सहयोग किया जा सकता है उसके लिए आगे भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं

No comments:

Post a Comment

Popular Posts