मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के जीआईसी मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद किसान मजदूर महापंचायत 5 सितंबर को ऐतिहासिक महा पंचायत खाप चौधरियों की हिस्सेदारी के बाद होगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादौन का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा की इस महापंचायत में मंच पर किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता की एंट्री नहीं होगी, कल मुजफ्फरनगर में होने वाली ऐतिहासिक महापंचायत में लाखों की संख्या में कई प्रदेशों से किसानों की भीड़ महापंचायत में हिस्सा लेगी। 



बता दें कि महापंचायत से ठीक 1 दिन पहले बारिश हो जाने पर किसानों की महापंचायत की तैयारी में दखल पड़ गई लेकिन इसके बावजूद किसानों ने एकजुट होकर मैदान में भरे पानी को निकाल कर साफ कर दिया। पुलिस प्रशासन भी किसानों की ऐतिहासिक महापंचायत को लेकर अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है और लगातार पुलिस के अधिकारी महापंचायत स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे है। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक महापंचायत के बाद 2022 से पहले 18 मंडलों में भारतीय किसान यूनियन इसी तरह की बड़ी-बड़ी महापंचायत संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर करने की बात कर रहा है।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts