मेरठ। पश्चिामांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्र्तगत संजय आंनद जैन अब मुख्य अभियन्ता मेरठ क्षेत्र में होगी। इससे पूर्व संजय आंनद जैन मुख्य अभियन्ता वितरण मुरादाबाद के पद पर कार्यरत रह चुके है। इसके अतिरिक्त उन्होने पीवीवीएनएल डिस्कॉम एवं अन्य डिस्कॉमों पर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
संजयआंनद की गिनती मेहनती अधिकारियों में की जाती है। उन्होंने बताया शासन की मंशा के अनुरूप जीरों टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जाएगा। डिस्कॉम के सर्वागीण विकास के लिये प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शचीन्द्र कुमार पुरवार को डिस्कॉम आंवटन पर अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियंता स्तर -2 की तैनाती मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र मेंकी गयी है। जबकि पंकज जो वर्तमान में मुख्य अभियंता गाजियाबाद क्षेत्र में तैनातथे। उन्हें मुख्य अभियंता मुरादाबाद भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment