एक साल में आज सबसे निचले स्तर पर पहुंचे सोने के दाम पर पहुंचा 


मेरठ। मेरठ के सर्राफा बाजार में  सोने के दाम एक  साल मे सबसे निम्न स्तर पर पहुंच गये है।  आज भी सोना 46100 रुपये प्रति दस ग्राम पर और चांदी 64780 रुपये प्रति किग्रा पर टिकी हुई है। पिछले सप्ताह के पहले दिन भी सोना.चांदी की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया।

 सर्राफा बाजार में दोनो धातुओं के लिये चल रही स्थिरता के बारे में जानकारों का कहना है कि दाम एक झटके के साथ या तो नीचे होंगे या फिर काफी ऊपर उठ सकते हैं। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। मेरठ में सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को कीमती धातुओं यानी सोना.चांदी के दाम स्थिर हैं। लोगों के लिए सोना.चांदी के जेवर बनवाने का यह सुनहरा अवसर है। दोनों ही धातुओं के दामों में इस समय कमी आई है। हालांकि ये कीमतें शनिवार को भी बनी रही थी। लेकिन चांदी में के दामों में शनिवार को गिरावट दर्ज की गई थी। आज सुबह से सोने के दामों में तेजी की चर्चाओं के बीच बाजार खुला लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों ही कीमती धातुएं अपने कल के दामों पर आज भी स्थिर हैं।  सोना अंतरराष्ट्रीय कीमत से प्रभावित हुआ। शनिवार को सोना बाजार में इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। सोने-चांदी की कीमतों में यह कमी वैश्चिक बाजार के कारण हो रही है। स्वर्ण आभूषण व्यापारियों की माने तो अभी घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts