मेरठ।भारतीय किसान संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के चलते आज राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव यादव के नेतृत्व में सिवाया टोल को टोल फ्री कराया गया। 

गौरव यादव ने कहा कि भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जो संयुक्त किसान मोर्चा का आवाह्न है। उसके चलते सिवाया टोल को टोल फ्री किया गया है। क्योंकि काफी दिनों से देखा जा रहा है  सिवाया टोल मैनेजमेंट स्थानीय किसानों के साथ बदसलूकी कर रहा है जो कि बर्दाश्त से बाहर है टोल मैनेजमेंट को किसने अधिकार दे दिया है कि वह किसानों के साथ बदसलूकी करें, और जब किसान इसका विरोध करते हैं तो वह स्थानीय गुंडों को लाकर उनके साथ हाथापाई भी करते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं चलेगा एक तरफ तो किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 9 महीने से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है उस आंदोलन में आने जाने वाले किसानों से मैनेजमेंट
बदसलूकी करेगा भारतीय किसान संगठन टोल मैनेजमेंट को चेताया है कि अगर भविष्य में किसी भी किसान के साथ बदसलूकी या हाथापाई की तो उसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें और अपनी आदतों को सुधार ले अन्यथा अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार रहें। स्थानीय प्रशासन कि मौजूदगी में टोल मैनेजमेंट की तरफ से आश्वासन दिया गया कि भविष्य में ऐसा दोबारा नही होगा। भारतीय किसान संगठन कि तरफ से एसडीएम अमित कुमार को आयुक्त मेरठ मण्डल के नाम से ज्ञापन दिया गया।इस मौके पर फजर मोहम्मद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तरुण शर्मा राष्ट्रीय महासचिव, तेजपाल सिंह मेरठ मंडल अध्यक्ष, राजकुमार देदुआ जिला अध्यक्ष मेरठ,आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts