अफगानिस्तान के साथ रिश्ते किए निलंबित
वाशिंगटन (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अफगानिस्तान के साथ अपने संबंधों को निलंबित कर दिया है। उसने तालिबान सरकार की मान्यता पर स्पष्टता आने तक के लिए यह कदम उठाया है। आईएमएफ ने कहा कि तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार की मान्यता पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की स्थिति साफ होने तक अफगानिस्तान के साथ उसका जुड़ाव निलंबित रहेगा।
आईएमएफ ने कहा कि वह अफगानिस्तान की आर्थिक स्थिति को लेकर बेहद चिंतित है। इस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने वैश्विक समुदाय से इस देश में किसी मानवीय संकट को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।


No comments:
Post a Comment