नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 10 दिन से रुक-रुक कर कभी मध्यम तो कभी धीमी बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। उमस भरी गर्मी गायब है तो सुबह और शाम मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पूरे दिने अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद दो तीन दिन थोड़ी हल्की बारिश होगी और 21 सितंबर से फिर वापस तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुलमिलाकर पूरा सितंबर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों को भिगोएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts