विकास योजनाओं को दिए गए कई निर्देश
भागलपुर। शुक्रवार को राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक के दौरान सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को निदेश दिया गया कि राजस्व संबंधित अति महत्वपूर्ण कार्यो ऑनलाइन दाखिल खारिज, ऑनलाइन भू लगान, जमाबंदी अद्यतीकरण, अभियान बसेरा आदि की नियमित रूप से समीक्षा की जाए, ताकि अपेक्षित प्रगति प्राप्त की जा सके। सभी अंचलाधिकारी को बाढ़ /कोविड-19 के दौरान किये गए राहत कार्यो से संबंधित पंजियों/विपत्रो/रोकड़ पंजी के समुचित संधारण का निर्देश दिया गया है।
बैठक में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त अतिक्रमण वाद से संबंधित आवेदनो की वर्तमान स्थिति समीक्षा क्रम में लगभग दो सौ से अधिक आवेदन विभिन्न अंचलो में लंबित पाए गए हैं। संबंधित अंचलों को उक्त आवेदनो को पंद्रह दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निष्पादित करने का निदेश दिया गया है। अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समीक्षा क्रम में यह पाया गया कि मद्य निषेध अभियान के तहत विभिन्न अंचलो में समेकित रूप से भूमि अधिग्रहण संबंधित कुल सत्तर मामले लंबित हैं, निर्देश दिया गया कि उक्त मामलों से संबंधित सुस्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराई जाए ताकि विधिसम्मत कारवाई के संबंध में यथोचित निर्णय लिया जा सके।
शुक्रवार को ही प्रेम सिंह मीणा, प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियंत्रण विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई एवं समीक्षा क्रम में यथोचित दिशा निर्देश दिए गए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts