नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि उत्तराखंड और गुजरात में मुख्यमंत्री की नेम प्लेट बदलने से लोगों का भाजपा के प्रति जो गुस्सा और आक्रोश है वह नहीं बदलेगा। आम आदमी पार्टी के रूप में एक मजबूत विपक्ष से चुनौती मिलने पर भाजपा सीएम बदलने के लिए मजबूर हुई।कांग्रेस एक अप्रभावी और असफल विपक्ष साबित हुई। जिसे आम आदमी पार्टी ने सफलतापूर्वक रिप्लेस कर दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच म्यूजिकल चेयर का खेल  आप के आने से खत्म हो गया। आम आदमी पार्टी ने मजबूत विपक्ष बनने के बाद भाजपा-कांग्रेस को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर, गुस्से और नाराजगी को राजनीतिक सत्ता में पलटने की क्षमता नहीं है। दोनों राज्यों में ना बीजेपी ने मजबूत सरकार दी और ना ही कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष दिया। गुजरात में भाजपा सरकार डबल इंजन वाली सरकार नहीं है, यह पीएम मोदी और अमित शाह की बेडिय़ों में जकड़ी डबल-रिमोट वाली नियंत्रित सरकार है। भाजपा को जितने लोग वोट नहीं देना चाहते हैं, उससे भी ज्यादा लोग कांग्रेस को भी वोट नहीं देना चाहते हैं। अब आप ही एकमात्र उम्मीद है। दोनों राज्यों में ऐसे लोग जो ना तो भाजपा को वोट देना चाहते हैं और ना कांग्रेस को वोट देना चाहते हैं। वे आम आदमी पार्टी की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस मित्र विपक्ष हुआ करती थी अब मृत विपक्ष है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। राघव चड्ढा ने कहा कि बहुत लंबे समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच बहुत सुविधाजनक म्यूजिकल चेयर्स का खेल चलता आ रहा है कि 5 साल आप राज करिए और 5 साल हम राज करेंगे। अगर आप सत्ता में होंगे तो  सरकार में हमारी पार्टनरशिप चलेगी और सरकार के बाहर भी हम पार्टनरशिप में काम करेंगे। इस तरह आपस में बेहद सुविधाजनक समझ के साथ सरकार चलाते थे। जिसका परिणाम यह निकला कि उत्तराखंड.गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत सरकार नहीं दे पाई और ना ही कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष दे पायी। इन राज्यों में जब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने प्रवेश किया तो दोनों प्रदेशों की जनता को अनुभव हुआ कि एक मजबूत प्रभावशाली विपक्ष क्या होता है भाजपा के लिए कैसे एक छोटी सी पार्टी सैद्धांतिक चुनौती बन जाती है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts