मेरठ।
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि उप्र में साढ़े 04 साल में अपराध पर नियंत्रण लगा है। अब अपराधी खुद आकर पुलिस से गिरफ्तार हो रहे हैं, जबकि पहले पुलिस अपराधी के पीछे भागती थी। उप्र बिना किसी भेदभाव के विकास पथ पर अग्रसर है।


मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन रविवार शाम को एसजीएम गार्डन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मेरठ की छवि सुधरी है, पहले मेरठ को अच्छा शहर नहीं माना जाता था। उप्र में अपराधों पर तेजी से नियंत्रण हुआ है। योगी सरकार में 2016 की तुलना में डकैती में 70 फीसदी, लूट में 65 फीसदी, हत्या में 25 प्रतिशत कमी आई है। उप्र में तेजी से हालात बदले हैं। ये सब भाजपा सरकार के कारण संभव हो पाया। हमें आगे भी ये व्यवस्था बरकरार रखनी होगा। उप्र में साढ़े 04 साल में 16592 अपराधी जेल की सलाखों के पीछे गए और 135 दुर्दांत अपराधी मारे गए। योगी आदित्यनाथ को 05 साल और मिलने पर हर अपराधी जेल में होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts