पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश भर के 15 लोग होंगे सम्मानित, इनमें तीन लोग मेरठ के 


 
मेरठ, 6 सितम्बर 2021। प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर से पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगों को चुना है, जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारीए मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। 15 लोगों में मेरठ जनपद के तीन लोग शामिल हैं। जिसमें जॉनी ब्लाक के बाल विकास परियोजना अधिकारी, सरधना ब्लॉक की मुख्य सेविका व खरखौदा.पॉची की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। इन्हें कल  लखनऊ  लोक  भवन में होने वाले  पोषण माह के समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 



 जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया मेरठ के जानी ब्लॉक पर तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी अत्येन्द्र सिंह, सरधना ब्लॉक पर तैनात मुख्य सेविका सुबोध, खरखौदा-पॉची ब्लॉक से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता देवी व इसके अलावा सहारनपुर के गंगोह गुलाम औलिया की आंगनबाड़ी मोहिनी सैनी को चुना गया है। उन्होंने बताया इन लोगों ने गत वर्ष पोषण सप्ताह, कोरोना टीकाकरण, पोषण वाटिका आदि में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए बेहतर कार्य किया है। यह अपने आप में गौरव की बात है। प्रदेश के 75 जिलों में से 15 लोगों के चयन में मेरठ .सहारनपुर मंडल के चार लोग शामिल किये गये हैं। जिन्हें मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित  होने वाले कार्यक्रम  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले  अधिकारी व कर्मचारी  लखनऊ  के लिये  आज सोमवार सुबह रवाना हो गये। 



15 आर्दश पोषण वाटिकाओं का कराया निर्माण 

जानी के बाल विकास परियोजना अधिकारी अत्येन्द्र सिंह ने बताया. उन्होंने खंड विकास के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिकाओं का निर्माण कराया। ग्राम किठौली, नगला जमालपुर,गेझा,सतवाई,पांचली खुर्द,खेड़की मजक्कीपुर आदि ग्रामों में 15 आदर्श पोषण वाटिकाओं का निर्माण कराया। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शून्य से पांच वर्ष के 15102 बच्चों का वजन कराया। उसके उपरांत कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन भी करवाया। साथ ही पोषण पुनर्वास केन्द्र पर बच्चों को भर्ती करवाया गया। पोषण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उददेश्य से समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण मेंहदी प्रतियोगिता व पोषण रंगोली व पोषण बैठकों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया पोषण पखवाड़े के दौरान ब्लॉक स्तर पर पोषण गोष्ठी का आयोजन कर आंगनबाड़ी. आशा कार्यकर्ता, एएनएम  के  साथ विस्तार से पोषण के बिंदुओं पर चर्चा  की गयी। उन्होंने बताया कोविड के दौरान तैनात 142 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 137 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का टीकाकरण करवाया गया। कोविड टीकाकरण के प्रत्येक सत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकार्ता व सहायिका  की उपस्थिति सुनिश्चित  करायी गयी, जिसके  परिणाम स्वरूप लक्ष्य के  सापेक्ष कोविड वैक्सीनेशन हो  सका। उन्होंने इसके लिये प्रेरणासोत्र डीएम, सीडीओ व जिला कार्यक्रम अधिकारी को बताया है।



बिना अवकाश के दिया कार्य को अंजाम 

 लखनऊ में सम्मानित होने वाली मुख्य सेविका सुबोध  का  कहना  है कि सितम्बर 2020 में पोषण  पखवाड़ा के  दौरान उन्होंने 10  गांवों छिटकरी, छबडिय़ा,सनोता सलावा आदि गांव में पोषण वाटिका बनवायी। इसके अतिरिक्त  शून्य से पांच साल के ब्च्चों का वजन कराने के साथ सैम व मैम बच्चों को चिन्हित कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अतिरिक्त कोविड काल के दौरान बिना अवकाश लिये टीकाकरण में आशा व आंगनबड़ी कार्यकर्ताओं  के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाया, जिसके कारण सरधना ब्लॉक में कोरोना पर काफी हद तक लगाम लगायी जा सकी। उन्होंने बताया डीएम,  सीडीओ एडीपीओ से लगातार मार्ग दर्शन मिलता रहा, जिसका पूरी तरह से  पालन किया गया।



अधिकारियों के मार्ग दर्शन से हासिल हुआ मुकाम  

बाल विकास परियोजना खरखौदा के अंतर्गत पांची आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता देवी ने बताया कि गत वर्ष सितम्बर माह में पोषण पखवाड़ा में उनके द्वारा कोरोना की गाइडलाइन के तहत पोषण वाटिका, पोषण रंगोली, व्यंजन प्रतियोगिता ,गोद भराई अन्न प्राशन सभी कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इसके अतिरिक्त कोविड काल में उन्होंने बिना अवकाश लिये टीकाकरण  अभियान में स्वास्थ्य  विभाग की टीमों के साथ सहयोग किया। इसके लिये डीएम के बालाजी, सीडीओ शंशाक चौधरी व जिला कार्यक्रम अधिकाकारी का मार्गदर्शन रहा। इसी कारण वह इस मुकाम तक पहुंच पायीं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts