मनचलों ने लोहे की रॉड से किया वार कर कार चढ़ानेका किया प्रयास


 
मेरठ। थाना लिसाडी गेट में कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्राओं के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचलों ने दुस्साहसिक तरीके से उन पर हमला कर दिया। मनचले हमलावरों ने प्रधानाचार्य की हत्या का प्रयास किया। कॉलेज में तोडफ़ोड़ और जान से मारने की धमकी दी। घायल प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया कि पुलिस को जानकारी देने के बाद भी उसने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की है।  सीओ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने और हमलावरों को पकडऩे के आदेश देने की बात कर रहे हैं।

 घटना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी की है। जहां पर मोहसिना इंटर कॉलेज में मोहसिना प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज के आसपास अवारा किस्म के युवक बैठे रहते हैं और छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने युवकों से वहां से जाने को कहा तो युवकों ने कॉलेज में तोडफ़ोड़ कर दी। खिड़की उखाड़ दी और कालेज का फर्नीचर तोड़कर फेंक दिया। हमलावर युवकों को उन्होंने रोकना चाहा तो उन पर लोहे की राड से हमला कर दिया गया। जिसमें उनके सिर और पैर में गहरी चोंटे आई हैं। एक हमलावर ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायल प्रधानाचार्य का उपचार कराया। प्रधानचार्य नें फिरोज समेत पांच.छह अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावरों को पकडऩे का निर्देश दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts