पं. गोविन्द बल्लभ पंत  एक महान देशभक्त व कुशल प्रशासक-जिलाधिकारी


मेरठ ।  अमृत महोत्सव एवं चैरी चैरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में भारत रत्न पं0 गोविन्द वल्लभ पंत की जयन्ती मनायी गयी। कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी के. बालाजी के द्वारा पं. गोविन्द वल्लभ पंत के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर, नगर मजिस्टेªट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा भी पं0 गोविन्द वल्लभ पन्त जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये।
जिलाधिकारी के. बालाजी ने कहा कि पं. गोविन्द वल्लभ पन्त  उ.प्र.के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। उन्होने कहा कि पं. गोविन्द वल्लभ पन्त का स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होने कहा कि पंत  महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता तथा लेखनी से सशक्त थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद उन्होने देश के गृहमंत्री के पद का भी निवर्हन किया। उनकी महान देशभक्ति तथा कुशल सेवा के कारण 1957 में भारत सरकार ने सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया।  
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, नगर मजिस्टेªट एस.के. सिंह, अपर नगर मजिस्टेªट सुनीता सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts