नयी दिल्ली. ।केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 60 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में शरद गुप्ता नामक व्यक्ति को जयपुर हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया।
अदालत ने 2018 में शरद गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर और गैर.जमानती वारंट जारी किया था। आव्रजन अधिकारियों ने शरद गुप्ता को संयुक्त अरब अमीरात से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर हिरासत में लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। बाद में उसे गैर.जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।शरद गुप्ता के खिलाफ आरोप है कि उसने कुछ कंपनियों के नाम पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशाम्बी स्थित यूनियन बैंक की शाखा से 60 करोड़ की धोखाधड़ी की थी।



No comments:
Post a Comment