वाराणसी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा नामित कार्य परिषद सदस्य, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय जौनपुर एवं श्रीअग्रसेन कन्या स्वायत्तशासी पीजी कॉलेज वाराणसी के मनोविज्ञान विभाग के सह आचार्य डॉ. ओपी चौधरी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित किए जाने वाले संघटक राजकीय महाविद्यालयों के सामान्य, वित्तीय, प्रशासनिक व शैक्षिक व्यवस्था के संचालन हेतु गठित शासी-परिषद (गवर्निंग बोर्ड) का सदस्य नामित किया गया है।
डॉ. चौधरी के मनोनयन पर राज्यपाल द्वारा नामित डॉ. रा.म. लोहिया अवध विश्विद्यालय अयोध्या के कार्य परिषद सदस्य डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. अरविंद मिश्र, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अवध विश्विद्यालय अयोधया इकाई के अध्यक्ष एवं शिक्षा शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण त्रिपाठी, चद्रशेखर विश्विद्यालय बलिया के कार्य परिषद सदस्य प्रो. राजनाथ, सरदार पटेल शिक्षण समूह अम्बेडकरनगर के अध्यक्ष कमला प्रसाद वर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. राम उजागिर वर्मा, डॉ. परितोष भट्टाचार्य, अन्विता सिंह, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. विश्वनाथ वर्मा, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा, निधि बाजपेयी आदि ने बधाई दी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts