लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद आज शनिवार को शासन ने 38 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मेरठ के सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार सिंह का भी स्थानांतरण कर दिया गया। अब अमित भट्ट मेरठ के नए सिटी मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती, सिटी मजिस्ट्रेट व एक अपर नगर आयुक्त सहित प्रदेश के 38 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। तबादले पब्लिक डोमेन में न सर्कुलेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह प्रदेश के अलग.अलग जिलों में भी कर्मचारियों को इधर से उधर करने का दौर जारी है। 

 अमित भट सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ बनाये गए,च्विश्व भूषण मिश्रा एडीएम टीजी का तबादला, हिमांशु कुमार गुप्ता एडीएम टीजी लखनऊ,अमित कुमार रायबरेली, पंकज कुमार वर्मा महराजगंज ,प्रदीप कुमार सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया, विनीत सिंह ।गोरखपुर सिटी, 

नागेंद्र सिंह देवरिया, प्रदीप वर्मा सिटी मैजिस्ट्रेट अलीगढ़, राजीव पांडेय सिटी मैजिस्ट्रेट बरेली,  प्रदीप कुमार सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया शैलेन्द्र कुमार सिंह यमुना एक्सप्रेस अथार्टी, विपिन एडीएम सिटी गाजियाबाद, अविनाश त्रिपाठी नगर मैजिस्ट्रेट, एंव राम भरत तिवारी एडीएम सीतापुर बनाए गये है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts