नोएडा
। सेक्टर.128 स्थित जेपी पैवेलियन  हाइट्स सोसाइटी निवासी एक युवक की 10वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि वह नींद में फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरा।

थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र के सेक्टर.128 स्थित जेपी पैवेलियन हाइट्स सोसाइटी में रहने वाले 35 वर्षीय दुष्यंत भगत और उनकी पत्नी गुरुग्राम स्थित रियल एस्टेट कंपनी में काम करते थे। वह अपनी पत्नी के साथ 10वीं मंजिल स्थित फ्लैट में रहते थे। दुष्यंत गुरुवार तड़के संदिग्ध हालात में अपने फ्लैट से नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा या आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अभी तक मृतक के परिजनों ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts