समय के साथ हमारा पहनावा भी ट्रेंडिंग होने लगा है। अब हम ये देखकर चीज़ें नहीं खरीदते कि ज़्यादा अच्छा क्या है? बल्कि हम ये सोचते हैं कि फ़िलहाल ट्रेंडी और डिमांडिंग फैशन क्या है? जो सबसे अलग और खूबसूरत दिखाई दे हम वही खरीदना पसंद करते हैं। जैसे आजकल खादी का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। खादी ड्रेस को लेकर लोगों में अच्छा-खासा क्रेज़ दिखाई दे रहा है। केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़कों के बीच भी खादी कुर्ता एक स्टेटस सिंबल बनकर उभर रहा है। इसी तरह खादी साड़ी भी महिलाओं के बीच में बहुत लोकप्रिय हो रही है। कॉटन क्लॉथ की तरह खादी भी बहुत आरामदायक पहनावा है। कितनी अजीब बात है कि यही खादी शुरुआत में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही थी। लेकिन आज सब इसे सर-आंखों पर बैठाये हुए हैं।
विदेशों तक में पहचान बनाई है खादी ने
जी हां खादी आज देश की सरहदों को पार करके सुदूर परदेस में जा पहुंची है। इस वस्त्र ने दुनिया-भर में अपनी पहचान बनाई और सराही भी गई। अगर हम ऐसा कहें कि खादी को हमारे देश में भी लोकप्रिय बनाने में दूसरे देशों का हाथ है तो गलत नहीं होगा। वैसे भी हम हर किसी चीज़ पर विदेशी ठप्पा चाहते हैं। लेकिन जब से खादी का गुणगान विदेशियों ने करना शुरू किया हर बात ही बदल गई।
एक महंगा अटायर है खादी
आप क्या सोचते हैं खादी बहुत सस्ती मिलती है? जी नहीं बल्कि अगर इसे महंगे क्लॉथ मटेरियल में शामिल करें तो बड़ी बात नहीं है। खादी ड्रेस काफी अच्छे दामों में खरीदी जाती है। खासकर युवा इसे खरीदने के लिए इतने लालयित हैं कि वो इसके लिए कोई भी कीमत देने को तैयार होते हैं। यही कारण है कि इसमें अब बहुत सारे विकल्प मौजूद होते हैं। जैसे खादी ड्रेस के अलावा खादी फुटवियर, बैग्ज़ आदि भी तैयार किये जा रहे हैं। अगर आप भी खादी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये कोई महंगा सौदा नहीं है।
अनेक तरह की वैरायटी है खादी ड्रेस में
सच में आपको खादी ड्रेस खरीदने की चाहत है तो आपके लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। खादी ड्रेस में आपको कुर्ता, जींस, स्कर्ट और दुपट्टा भी मिल सकता है। आप जो भी खरीदना चाहते हैं उसे चूज़ कर सकते हैं। असली खादी पहनने पर एक अलग ही लुक आता है। साथ ही एक कूल लुक भी आपको इससे मिल सकता है।
महिलाओं को भा रही हैं खादी साड़ी
आजकल आम महिलाओं से लेकर सेलिब्रिटीज़ तक खादी साड़ी का शौक चढ़ा हुआ है। जी हां आप अगर देखें तो पाएंगे कि खादी साड़ी एक बहुत ही सिंपल रूप में आपके सामने होती है। इसे आप किसी भी अवसर पर आसानी से पहन सकते हैं। अगर आप अपने साड़ी कलेक्शन में कुछ ख़ास जोड़ना चाहती हैं तो खादी साड़ी एड करना न भूलिए।
सभी के लिए एक परफेक्ट च्वाइस है खादी कुर्ता
आप महिला हो या पुरुष खादी कुर्ता सभी के लिए एक सही ऑप्शन है। पहले ज़रूर खादी कुर्ता नेता की पहचान हुआ करता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो कोई भी खादी कुर्ता पहन या खरीद सकता है। खासकर गर्मी के दिनों में तो खादी कुर्ता आपको काफी राहत भी देगा।
कॉटन क्लॉथ की तरह गर्मी में ठंडक देती है खादी
जी हां खादी कॉटन क्लॉथ की तरह बहुत आरामदायक होती है। किसी भी कॉटन क्लॉथ में आपके शरीर पर आने वाला पसीना सोख लिया जाता है। ठीक खादी में भी आपके शरीर का पसीना सोख लिया जाता है। इससे आपको गर्मी से भी राहत मिलती है। तो आप चाहें तो गर्मी में कॉटन क्लॉथ की जगह खादी का प्रयोग भी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts