घर में प्रत्येक दिन योगाभ्यास आपको स्वस्थ, अधिक सृजनशील, शान्त और प्रसन्न बनाता है। इसके अतिरिक्त यह लाभ केवल आपको आंनद देने के लिए ही नहीं हैं। यह न केवल आपको आंनद देता है बल्कि आपके परिवारजनो को अपने चारो ओर सकारात्मक ऊर्जा और आंनद का अहसास देता है। इसके अतिरिक्त आपको अपने घर के आरामदायक वातावरण में योगाभ्यास करने का मौका मिलता है।
एक बार आपने योग प्रशिक्षक से योगाभ्यास सीख लिया तो आप आराम से कभी भी योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। यहाँ कुछ उपाय दिए जा रहे हैं, जो आपको घर में आनन्द के साथ योगाभ्यास का अवसर देता है।

अपना सुविधाजनक समय चुनें
सुबह के समय योगाभ्यास सबसे अच्छा होता हैं। यह आपको पूरे दिन ऊर्जा से पूर्ण रखता है । यदि ऐसा नहीं होता हैं तो अपने योगाभ्यास छोड़ने का बहाना मत बनाइये।आप अपना सुविधाजनक समय चुन सकते हैं। यह सुबह देर से,दिन में भोजन से पहले या शाम को हो सकता हैं। इस समय योगाभ्यास आपको ताजगी से भरा रखता हैं और तनाव से दूर रखता हैं।
सुविधाजनक स्थान चुनें
यह हमेशा सबसे अच्छा हैं कि अपने घर में योगाभ्यास के लिए एक छोटा, निजी कमरा चुने। कुछ समय योगाभ्यास करने से वहाँ सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी जो आपको और आपके परिवार को प्रसन्नता ,शक्ति और आराम देगी।यदि कभी यह संभव न हो तो घर में कोई शान्तिपूर्ण स्थान चुन सकते हैं जो इतना बड़ा हो कि वह आप अपना योगा मैट (चादर) बिछा सके।जहाँ आपके अभ्यास में कोई रूकावट न आये।
योगाभ्यास खाली पेट करें
आपके आसान तब अच्छे होते हैं जब उसे आप हलके या खाली पेट करे। आप भोजन के 2 या 3 घण्टे बाद योगाभ्यास कर सकते हैं।
योगाभ्यास के समय साधारण कपड़े पहने
योगाभ्यास के समय हल्के एवं आरामदायक कपड़े पहने। तंग कपड़े योगाभ्यास के लिए सुविधाजनक नहीं होते।अधिक साज सज्जा एवं जेवर पहन कर योगाभ्यास नहीं करना चाहिए।
योगासन से पहले शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए कुछ व्यायाम करें
यह आवश्यक है कि योगासन से पहले शरीर में लचीलापन उत्पन्न करने वाले कुछ व्यायाम करें जिससे माश्पेशियो में कोई तनाव न उत्पन्न हो।
यह आपका अपना शरीर है, इसका ध्यान रखे।
अपने शरीर का सम्मान करे और योगासन एक मुस्कान के साथ करें। अपने शरीर का ध्यान रखते हुए योग की गति बढ़ाए। बहुत तेज गति से अभ्यास आपको तकलीफ और दर्द दे सकता हैं।
योग को परिवार का मनोरंजक समय बनाये
जब आप अकेले योगाभ्यास करते हैं तब आप आलस्य का अनुभव करते हैं या अच्छा महसूस नहीं करते। प्रयास करे कि यह अभ्यास परिवार और दोस्तों के साथ करें और फिर अंतर देखे। घर में योगाभ्यास परिवार को एक साथ लाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts