पूर्णिया । पूर्णिया शहर के मधुबनी ओपी इलाके के मंझली चौक पर मंंगलवार को दिनदहाड़े इंजीनियरिंग के एक छात्र हर्ष कुमार झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना केेे पीछे की वजह स्मैकरों से अदावत बताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक हर्ष कुमार झा पूर्णिया जिले केेेेेेे सुखसेना गांव का निवासी था वह भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग कर रहा था उसकेेे पिता कमलेश झा और चाचा मिथिलेश झा बड़ेेे कलाकार हैं।मृतक के दोस्त सोनू ने बताया कि रात में हर्ष अपने दोस्त के बर्थडे में गया हुआ था रात में वो वहीं रुक गया था सुबह जब हर्ष, सोनू और एक अन्य दोस्त तीनों एक ही बाइक सेेेे घर लौट रहा था तभी मंझली चौक केेे पास अपराधियोंं ने उसेे गोली मार दिया। गोली लगते ही हर्ष बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसेेेे मृत घोषित कर दियाण् सोनू ने बताया कि पांच दिन पहले कुछ स्मैकरों से उनका झगड़ा हुुआ था। उन लोगों ने उसे ही मारने के लिए गोली चलाई थी लेकिन गोली उसे नहीं लग कर उनके बाइक केे पीछे बैठा हर्ष केे सीने में लग गई जिस कारण उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ पूर्णिया कस्बा मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस बड़ेेे हत्याकांड से पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैंण् पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने इससे दुखद बताते हुए कहा कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती हैै तो लोग सड़क पर उतरने को विवश होंगेण् पूर्व सांसद ने कहा कि इस तरह लगातार हो रही अपराधिक घटनाएंं कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं



No comments:
Post a Comment