नयी दिल्ली
।  सुल्तानपुरी इलाके में युवती से रेप का मामला सामने आया है युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है,वहीं दिल्ली पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस के मुताबिकए आरोपी और पीडि़ता दोनों ही सुल्तानपुरी के रहने वाले हैं और कई साल से एक दूसरे को जानते हैं । 38 साल का इरफान दिल्ली के सुल्तानपुरी में ही रहता है वह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। जबकि युवती और इरफान की करीब सात साल से दोस्ती थी। पुलिस ने कहा कि करीब 4 साल पहले युवती का तलाक हो गया था और उस वक्त भी युवती आरोपी के सम्पर्क में थी। बहरहाल, पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग कराई है।

घरवालों के सामने ही कर दी पिटाई 

पुलिस के मुताबिक, रेप के मामले में युवती ने सोमवार रात 11.27 बजे सुल्तानपुरी पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। इसके साथ युवती ने बताया कि तलाक के बाद आरोपी इरफान ने शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण कियाण् वहींए सोमवार को आरोपी इरफान उसके घर पर गया था और उसने मेरी सबके सामने पिटाई कर दी थी।इसके युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। युवती के मुताबिकए आरोपी पहले भी कई बार उसकी पिटाई कर चुका है ।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts